{"_id":"57eba6594f1c1b8167573a60","slug":"chhattisgarh-three-naxalite-killed-in-sukma","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान, तीन मारे, आधा दर्जन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान, तीन मारे, आधा दर्जन गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बुधवार को ताबड़तोड़ अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया जबकि आधा दर्जन से ज्यादा नक्सली सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े हैं। हालांकि इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अलग अलग अभियान चलाते हुए सुरक्षाबलों को तीन नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पहली मुठभेड़ नारायणपुर के जंगलों में हुई जहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों के पलटवार करते ही नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वो भाग खड़े हुए।
दूसरी मुठभेड़ राजनंदगांव के जंगलों में हुई, जहां पुलिस और सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। तीसरी मुठभेड़ बीजापुर जिले के जंगलों में हुई। जहां से घंटों चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
वहीं घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता हासिल की। उनके कब्जे से भी भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है।