फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Three Maoists arrested in Bijapur district

Maoists Arrested: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 04:50 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजापुर (छत्तीसगढ़)।
पीटीआई, बीजापुर (छत्तीसगढ़)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 May 2022 04:50 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Three Maoists arrested in Bijapur district
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में बुधवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले की पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार को बासागुड़ा थाना के जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तिमापुर और पुतकेल गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कुलीन कोबरा इकाई, सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान में शामिल थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने अभियान के तहत पुतकेल गांव के निकट से दो माओवादियों बाड़से बुधरा (25) और माड़वी भीमा (29) को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में एक अन्य नक्सली तुलसीराम मदियम (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपहरण, हत्या एवं लूट की घटना में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिस अधिकारियों ने बताया कि बाड़से बुधरा के सर पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह माओवादियों के स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का सदस्य है, जबकि माडवी और मदियम मिलिशिया के सदस्य हैं। अधिकारी ने कहा कि बडसे जनवरी 2022 में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था, जबकि मदियम दिसंबर 2020 में अपहरण, हत्या और लूटपाट की घटनाओं में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed