{"_id":"65849137acae2e6c430a59c7","slug":"chhattisgarh-three-laborers-under-rubbles-due-to-falling-shuttering-one-dead-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : धमतरी में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत, दोनों घायल अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : धमतरी में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत, दोनों घायल अस्पताल में
Fri, 22 Dec 2023 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:56 AM IST
सार
शटरिंग गिरने से तीन मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां हुआ हादसा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी से विशाखापत्तनम तक भारतमाला परियोजना के तहत हो रहे सडक निर्माण में एक बडा हादसा हो गया। शटरिंग गिरने से तीन मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भारतमाला परिजयोजना के तहत धमतरी से विशाखापत्तनम तक 6 लेन सडक का निर्माण हो रहा है। केरेगांव के पास पुल निर्माण के लिए शटरिंग की गई थी। वह अचानक ढह गई जिसके चलते वहीं नीचे काम कर रहे तीन मजदूर इसमे दब गए।
विज्ञापन
आनन फानन में तीनो मजदूरो को निकाला गया, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि घायल दो मजदूरो को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। केरेगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन