फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Three killed; six injured in tractor-trolley accident

बेमेतरा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पिकअप वैन से टकराई, तीन की मौत 

Sat, 11 Dec 2021 09:46 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, बेमेतरा
पीटीआई, बेमेतरा Published by: Amit Mandal Updated Sat, 11 Dec 2021 09:46 PM IST
सार

दुर्घटना में चंद्र कुमार यादव (30), बैसाखिन बाई (21) और भुनेश्वरी (15) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Three killed; six injured in tractor-trolley accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के एक पिकअप वैन से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। नवागढ़ थाना प्रभारी अजय सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे महाराजी गांव के पास हुई, जब लगभग 30 लोग खैरी गांव में एक समारोह में शामिल होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गृहनगर बुंदेली गांव लौट रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चंद्र कुमार यादव (30), बैसाखिन बाई (21) और भुनेश्वरी (15) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि नवागढ़ की ओर जा रही पिक-वैन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पास के नवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed