{"_id":"622c8a858b84284509663f68","slug":"chhattisgarh-three-killed-in-car-truck-collision-on-highway-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में दर्दनाक हादसा: उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में दर्दनाक हादसा: उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत
Sat, 12 Mar 2022 05:26 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:26 PM IST
सार
पीड़ित रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे तभी उनका चौपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को हाईवे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बांगो थाने के थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि हादसा बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव के पास बिलासपुर-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन के तड़के हुआ। उन्होंने कहा कि पीड़ित रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे तभी उनका चौपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से दो रमेश कुमार सिंह (59) और पंकज झा (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुधिनाथ झा (35) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। रमेश सिंह सूरजपुर जिले के रहने वाले थे और पंकज झा रायपुर के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आईपीसी के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन