{"_id":"61c113ac810443293c48e5ec","slug":"chhattisgarh-suspected-militants-set-fire-to-two-tractor-and-a-jcb-machine-at-road-repair-site-in-narayanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : सड़क मरम्मत स्थल पर संदिग्ध उग्रवादियों ने दो ट्रैक्टर और एक मशीन में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : सड़क मरम्मत स्थल पर संदिग्ध उग्रवादियों ने दो ट्रैक्टर और एक मशीन में लगाई आग
Tue, 21 Dec 2021 05:07 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नारायणपुर
पीटीआई, नारायणपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 21 Dec 2021 05:07 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला में कुछ संदिग्ध उग्रवादियों ने सड़क मरम्मत कार्य में इस्तेमाल होने वाले दो वाहनों और एक मशीन में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
संदिग्ध उग्रवादी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने सड़क मरम्मत कार्य में इस्तेमाल होने वाले दो वाहनों और एक मशीन में आग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की दोपहर ओरछा थाना क्षेत्र के सुदूर गुडाडी ग्राम पंचायत में उस समय हुई जब एक सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध नक्सलियों के एक समूह ने अपने चेहरे ढके हुए थे और उन्होंने घटनास्थल पर धावा बोल दिया और वहां खड़े दो ट्रैक्टरों और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भागने से पहले उन्होंने ड्राइवरों और उनके सहायकों के मोबाइल फोन हैंडसेट भी छीन लिए। आमतौर पर माओवादी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते समय अपने चेहरे को ढक कर नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की अच्छी तरह से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दंतोवाड़ा : दस हजार के इनामी माओवदी ने किया आत्मसर्मपण
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को दस हजार के एक इनामी माओवदी ने पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने आत्मसर्मपण कर दिया। दंतोवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पलावा ने बताया कि बमन कवासी (कर्तम) उर्फ चमन लाल (36) जो सीपीआई-म का सक्रिय माओवादी है, उसने आत्मसर्मपण किया है। कावासी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या और वसूली समेत अन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया है कि सरकार की पुर्नवास योजना से प्रभावित होकर उसने आत्मसर्मण का फैसला किया है।