{"_id":"6302367f0fbdf3704e10e6d2","slug":"chhattisgarh-surrendered-naxalite-killed-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या, कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से हो गया था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या, कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से हो गया था लापता
Sun, 21 Aug 2022 07:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 21 Aug 2022 07:13 PM IST
सार
बीजापुर में नक्सलियों द्वारा अपने एक पूर्व सहयोगी की हत्या करने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह यहां आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली बामन पोयम को सड़क पर मृत पाया गया। बामन पोयम कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से लापता हो गया था।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली की हत्या
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा अपने एक पूर्व सहयोगी की हत्या करने की घटना सामने आई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पोंडम गांव की है। रविवार सुबह यहां आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली बामन पोयम को सड़क पर मृत पाया गया। गौरतलब है कि मृतक बामन पोयम कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से लापता हो गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि, बायम पोयम ने तीन महीने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पोयम माओवादी जनमिलिशिया का सदस्य था। उसने 30 मई को बीजापुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से वह पुलिस लाइन क्षेत्र में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह पुलिस लाइन से लापता हो गया था। जिसके बाद स्थानीय थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज की गई थी और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही थी। रविवार सुबह उसका शव भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पोंडम गांव के पास एक सड़क के किनारे पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोयम के शरीर पर धारदार हथियारों से बने चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह नक्सलियों का काम लगता है, लेकिन जांच चल रही है।
विज्ञापन