फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Sukma Security forces kill female Naxalites in encounter

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली ढेर

Thu, 19 Dec 2019 03:07 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Sukma Security forces kill female Naxalites in encounter
सांकेतिक तस्वीर

सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। देर रात तक दोनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन


सुकमा के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मुताबिक, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो यूनिट और स्थानीय पुलिस ने चिंतागुफा, भेज्जी और बुर्कापाल क्षेत्रों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन


इस दौरान पहली मुठभेड़ सुबह 8 बजे सिंगनमाडगू और केडवाल गांवों के बीच जंगल में हुई, जिसमें एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई। मौके से एक थ्रीनॉटथ्री राइफल भी बरामद की गई। दोपहकर करीब 1.30 बजे इस मुठभेड़ स्थल से थोड़ी ही दूर जंगल में एसटीएफ टीम पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में एक माओवादी मारा गया, जिसके पास देशी तमंचा, भारी मात्रा में विस्फोटक और खाने का राशन व बर्तन बरामद हुए। सिन्हा के मुताबिक, इस स्थान पर किसी माओवादी गुट के शिविर लगाकर प्रशिक्षण अभियान आयोजित करने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed