{"_id":"62c86256e7512115070920a5","slug":"chhattisgarh-son-stabs-mother-and-elder-sister-to-death-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोरबा में बेटे ने मां और बड़ी बहन की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोरबा में बेटे ने मां और बड़ी बहन की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 08 Jul 2022 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:29 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने कहा कि बेटे अमन दास ने अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर अपनी मां लक्ष्मी और उसकी बहन आंचल की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने की मां और बहन की हत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को एक युवक द्वारा अपनी मां और बड़ी बहन की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 19 साल है। पुलिस ने कहा कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने कहा कि अमन दास ने कुसमुंडा थाना क्षेत्र के एसईसीएल के आदर्श नगर कॉलोनी में अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर अपनी मां लक्ष्मी (44) और उसकी बहन आंचल (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि घटना कोरबा जिले में कुसमुंडा थाना क्षेत्र के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के आदर्श नगर कॉलोनी की है। यहां शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे जब गृह स्वामी आर के दास काम के लिए गए थे तभी ये घटना हुई। दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि आस-पास के पड़ोसियों ने देखा कि एसईसीएल के एक कर्मचारी आर के दास के घर का मुख्य प्रवेश द्वार पिछले कई घंटों से खुला था, लेकिन, घर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला और उसकी बेटी बाथरूम के अंदर खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने गृह स्वामी आर के दास और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
डबल मर्डर की जानकारी पाते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल की छानबीन की। दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने अमन को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ के दौरान अपनी मां और बहन को रसोई के चाकू से चाकू मारने की बात कबूल की थी। पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमनदास के पास से एक चाकू बरामद किया है और आगे की जांच की जा रही है।