{"_id":"638f4dcbf9a5900a7c6e77d6","slug":"chhattisgarh-shopkeeper-committed-suicide-by-hanging-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: परिवार वालों को कमरे में बंद कर व्यापारी ने दी जान, सुबह दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: परिवार वालों को कमरे में बंद कर व्यापारी ने दी जान, सुबह दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला शव
Tue, 06 Dec 2022 07:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:42 PM IST
सार
मृतक के बेटे ने बताया कि सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसके पिता फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं रामपुर चौकी प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि मौका मुआयना कर जांच शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक व्यापारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले व्यापारी ने सो रहे पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन सुबह जब उनकी नींद खुली तो दरवाजा बंद था। किसी तरह वे बाहर निकले और व्यापारी के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो फंदे से शव लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि व्यापारी के खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रिस्दी वार्ड निवासी महेश साहू (42) ने परिवार के साथ सोमवार रात खाना खाया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। अगले दिन सुबह उनकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। एक कमरे के पीछे का दरवाजा खुला था। वहां से उनका बेटा दीवार फांदकर बाहर निकला और फिर कमरे का दरवाजा खोला। परिजन बाहर निकले तो महेश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दाखिल हुए तो महेश का शव पाइप के एंगल के सहारे फांसी से लटका हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेश के बड़े बेटे राहुल ने बताया कि उसका एक छोटा भाई और बहन है। पिता घर में ही राशन की दुकान संचालित करते थे। जबकि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी नाइट शिफ्ट थी।
विज्ञापन