फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Shadow of Corona on the Independence day, this time there will be no parade and cultural program in Raipur

छत्तीसगढ़: आजादी के जश्न पर छाया कोरोना का साया, इस बार रायपुर में नहीं होगी परेड

Wed, 11 Aug 2021 10:43 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 10:43 AM IST
सार

पिछले साल की तरह इस बार भी समारोह सादगी से मनाया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में केवल वीर शहीदों को सलामी ली जाएगी, जिसकी तैयारी पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Shadow of Corona on the Independence day, this time there will be no parade and cultural program in Raipur
Indian flag- Independence day - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना का असर दिखाई देगा। आजादी के पर्व का रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बार न ही परेड होगी और न ही किसी तरह का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस बार भी समारोह सादगी से मनाया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में केवल वीर शहीदों को सलामी ली जाएगी, जिसकी तैयारी पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन

 

स्वतंत्रता दिवस के दिन सशस्त्र बलों के अलावा एनसीसी के आर्मी, एयरफोर्स और नेवी विंग के साथ स्काउट गाइड और दूसरे राज्यों से भी विशेष आमंत्रित सशस्त्र बल परेड में हिस्सा लेते थे, लेकिन कोरोना की वजह से समारोह की रौनक इस बार दिखाई नहीं देगी। राज्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के बाद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे।

 

जिला स्तर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। तहसील स्तर पर सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं होगा। जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष और निकाय अध्यक्षों द्वारा झंडा फहराया जाएगा। शैक्षणिक संस्थान में छात्रों की मौजूदगी में ध्वजारोहण होगा 



आजादी के इस पावन पर्व पर राज्य में रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराया जाएगा। साथी ही कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed