फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Senior IAS M. Geeta passed away, was ill for a long time, CM Bhupesh Baghel expressed grief

Chhattisgarh: सीनियर आईएएस एम. गीता का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

Sat, 20 Aug 2022 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 09:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कैडर की सीनियर आईएएस गीता केरल की रहने वाली थीं। उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी थी। 20 अगस्त को उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Senior IAS M. Geeta passed away, was ill for a long time, CM Bhupesh Baghel expressed grief
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम. गीता का शनिवार को निधन हो गया। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी  एम. गीता का शनिवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। वर्तमान में वे कृषि मंत्रालय में जॉइंट सेकेट्री के पद पर कार्यरत थीं। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम ने ट्वीट कर शोक जताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर की सीनियर आईएएस गीता केरल की रहने वाली थीं। उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी थी। 27 मई को दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तभी से वे कोमा में भी बताई जा रही थीं। एम गीता 1997 बैच के आईएएस अधिकारी थी और उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत मध्य प्रदेश के डबरा में एसडीएम के रूप में की थी। वे शिवपुरी और उज्जैन कलेक्टर भी रही थीं। 
विज्ञापन


उनके निधन की खबर मिलने के बाद आईएएस अधिकारियों ने शोक जताया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने मंत्रालय की संयुक्त सचिव एम. गीता के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। तोमर ने शोक संदेश में कहा कि डॉ. एम. गीता कुशल प्रशासक और व्यवहार कुशल थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व दिल्ली में विभिन्न पदों पर बेहतरीन सेवाएं दीं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में पदस्थापना के दौरान गीता ने विभिन्न विभागों का कार्य संभालते हुए जिम्मेदारी के साथ काम किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ एम. गीता जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। वे 1997 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की अधिकारी थीं। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में उनका योगदान अंकित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे। ॐ शांति।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed