फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh SDJ Progress Report front runner and performer category

SDJ डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के सभी जिले 'फ्रंट रनर' और 'परफोर्मर' कैटेगरी में, धमतरी टॉप पर

Tue, 21 Feb 2023 11:51 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 11:51 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के जिला स्तर तक स्थानीयकरण और सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग  के लिए 'छत्तीसगढ़ एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट' और 'एसडीजी डैशबोर्ड' का विमोचन किया। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh SDJ Progress Report front runner and performer category
विमोचन करते सीएम भूपेश और अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में सतत् विकास लक्ष्य (SDG)के जिला स्तर तक स्थानीयकरण और सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग की ओर से तैयार किए गए  'छत्तीसगढ़ एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट' और 'एसडीजी डैशबोर्ड' का विमोचन किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एसडीजी लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है। 'जनघोषणा पत्र' के उद्देश्यों में भी एसडीजी लक्ष्य के अनुरूप 'अंत्योदय' का संकल्प सम्मिलित है। एसडीजी के सिद्धांत के अनुरूप ही सरकार अपनी योजनाओं को इस प्रकार क्रियान्वित कर रही है, जिससे विकास के लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। एसडीजी के क्रियान्वयन के लिये राज्य सरकार के विभागों की ओर से अनवरत प्रयास किया जा रहा 
विज्ञापन


SDG डैशबोर्ड में प्रत्येक जिले का स्कोर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य योजना आयोग की ओर से तैयार की गई 'छत्तीसगढ़ एसडीजी  डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट' व ऑनलाईन मॉनिटरिंग में सहायता के लिए तैयार किये गये एसडीजी डैशबोर्ड में प्रत्येक जिले को स्कोर एवं रैंकिंग दी गई है। जो जिलों को 2030 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्त करने की दिशा में पथ प्रदर्शक का कार्य करेगा और सभी कलेक्टरों को प्रगति बाधक चिन्हित क्षेत्रों की पहचान कर साक्ष्य आधारित निर्णय लेने में भी मदद करेगा। यह रिपोर्ट व डैशबोर्ड प्रत्येक जिला एवं विभाग को अपनी स्थानीय क्रियान्वयन प्रतिबद्धता की पहचान कर अपने हितधारकों के बहुमुखी विकास सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करेगी। समस्त जिला कलेक्टर रिपोर्ट व डैशबोर्ड में उल्लेखित इंडिकेटर संबंधित योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण व अनुशीलन तथा डाटा संकलन एवं रिर्पोटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 2030 तक निर्धारित लक्ष्य पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी अमरजीत भगत, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सुब्रत साहू, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed