फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Sanskrit Board exam result out, 98.34% students passed

छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित: 98.34% छात्र हुए पास, शिक्षा मंत्री टेकाम ने जारी किया रिजल्ट

Sat, 20 May 2023 06:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 20 May 2023 06:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की ओर से आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों ने परीक्षा परिणाम घोषित किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Sanskrit Board exam result out, 98.34% students passed
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की ओर से आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में रिजल्ट जारी किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं, हायर सेकंन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में छात्रों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को कहा कि वे निराश ना हो फिर से मेहनत से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में सरकार संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संस्कृत विषय की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसा रहा रिजल्ट
मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया की कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष 9वीं में शामिल 847 परीक्षार्थियों में से 829 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 97.87 प्रतिशत रहा। इसमें 519 छात्र और 310 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष 10वीं में शामिल 627 परीक्षार्थियों में से 622 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 99.20 प्रतिशत रहा। इसमें 342 छात्र और 280 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार कक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष 11वीं में शामिल 724 परीक्षार्थियों में से 710 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। इसमें 413 छात्र और 297 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं में शामिल 750 परीक्षार्थियों में से 738 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 98.40 प्र्रतिशत रहा। इसमें 429 छात्र और 309 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इस प्रकार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शामिल 2948 परीक्षार्थियों में से 2899 उत्तीर्ण हुए। इसमें 1703 छात्र और 1196 छात्राएं शामिल है। प्रथम श्रेणी में 1881, द्वितीय श्रेणी में 956 और तृतीय श्रेणी में 62 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 28 परीक्षार्थियों को पूरक और 21 परीक्षार्थी फेल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed