फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh reports 5029 new corona cases and eight deaths on friday

कोरोना का प्रकोप: छत्तीसगढ़ में मिले संक्रमण के 5029 नए मामले, आठ लोगों की मौत

Sat, 22 Jan 2022 02:40 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, रायपुर
एएनआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 02:40 AM IST
सार

कोरोना के रायपुर जिले में 1,183 नए मामले दर्ज किए, दुर्ग में 712, इसके बाद रायगढ़ 369, बिलासपुर 337, राजनांदगांव 278 और सरगुजा 204 अन्य जिलों में दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh reports 5029 new corona cases and eight deaths on friday
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 5,029 नए मामले सामने आए। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 10,86,207 हो गया है। इस दौरान आठ लोगों की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि राज्य में अब 30,756 सक्रिय कोरोना वायरस मरीज हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि रायपुर जिले में 1,183 नए मामले दर्ज किए, दुर्ग में 712 मामले, इसके बाद रायगढ़ 369, बिलासपुर 337, राजनांदगांव 278 और सरगुजा 204 अन्य जिलों में हैं। आगे उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 47,124 नमूनों की जांच के बाद राज्य में कुल कोविड-19 जांच की संख्या 1,58,71,746 हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में  शुक्रवार को सकारात्मकता दर 10.67 प्रतिशत मिली। इस दौरान 193 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी हो गई। राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 10,41,746 तक पहुंच गई। 5,808 लोगों ने घर पर होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed