{"_id":"62eee59a10ee1b681b3159d0","slug":"chhattisgarh-reported-493-new-coronavirus-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में फिर पैर पसार रहा कोरोना, पिछले 24 में मिले 493 नए मामले, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में फिर पैर पसार रहा कोरोना, पिछले 24 में मिले 493 नए मामले, चार की मौत
Sun, 07 Aug 2022 03:35 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Aug 2022 03:35 AM IST
सार
कोरोना के मामले रायपुर से 46, दुर्ग से 70, राजनांदगांव से 37, बालोद से 35, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से छह, धमतरी से 39, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से 23 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। कोरोना से हो रही लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 493 नए मामले आए हैं, इसके बाद संक्रमितों की संख्या 11,68,930 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण से उबरे पांच लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, वहीं 626 लोगों ने घर पर आइसोलेशन की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को चार मरीजों की मृत्यु हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में रायपुर से 46, दुर्ग से 70, राजनांदगांव से 37, बालोद से 35, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से छह, धमतरी से 39, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से 23 मामले हैं। शेष मामले अन्य जिलों से हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,68,930 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,51,480 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 3371 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,079 लोगों की मौत हुई है।