फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh recorded 161 fresh COVID19 cases on Saturday

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 161 नए मामले, कोई मौत दर्ज नहीं

Sun, 03 Jul 2022 03:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 03 Jul 2022 03:19 AM IST
सार

अधिकारी ने जानकारी दी कि दुर्ग में 37, रायपुर में 29, बिलासपुर में 18, सूरजपुर में 12, बलौदाबाजार में 11, सरगुजा में 10 और राजनांदगांव में नौ मामले सामने आए, जबकि 10 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
Chhattisgarh recorded 161 fresh COVID19 cases on Saturday
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से अपने पैर फैला रहा है हालांकि इस बार संक्रमण की दर काफी धीमी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 161 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,54,636 हो गई है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दुर्ग में 37, रायपुर में 29, बिलासपुर में 18, सूरजपुर में 12, बलौदाबाजार में 11, सरगुजा में 10 और राजनांदगांव में नौ मामले सामने आए, जबकि 10 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन


राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज तीन लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 101 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,54,636 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,39,558 रोगी इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1,040 उपचाराधीन रोगी हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,038 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed