फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh rasoiya sangh warns for demand mid-day meal may be closed in kabirdham schools

Kabirdham: 1488 स्कूलों में बंद हो सकता है मिड-डे मील, नियमितिकरण की मांग को लेकर रसोइया संघ का प्रदर्शन

Tue, 21 Mar 2023 09:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Mar 2023 09:52 PM IST
सार

रसोइयों ने बताया कि वर्तमान में बेरोजगारों को राज्य सरकार 2500 रुपये प्रति माह देने की तैयारी है, जबकि जिले के तीन हजार से अधिक रसोइया को मात्र 1800 रुपये वेतन मिल रहा है। हमारी स्थिति बेरोजगारों से भी बुरी है। 

विज्ञापन
chhattisgarh rasoiya sangh warns for demand mid-day meal may be closed in kabirdham schools
कबीरधाम में रसोइया संघ ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के 1488 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल में आने वाले दिनों में मध्यान्ह भोजन बंद हो सकता हैं। इसे लेकर मंगलवार को रसोइया संघ ने 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। इससे पहले रसोइया संघ ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समान काम-समान वेतन, नियमितिकरण और कलेक्टर दर पर मानदेय की मांग की है। 

विज्ञापन




कलेक्टोरेट पहुंचे संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें मात्र 1800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जा रहा है। मात्र 50 रुपए की रोजी में आज के समय में काम कर पाना और घर परिवार चलाना काफी मुश्किल है। उनके पास आंदोलन में जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। सरकार जब स्कूल के सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा सकती है तो रसोइयों के लिए भी विचार करना चाहिए। जिले में करीब तीन हजार से अधिक रसोइयां हैं। 
विज्ञापन




बेरोजगारों को रसोइयों से ज्यादा मिलेगा 
कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली में जिले के 300 से अधिक रसोइया शामिल हुए। भीड़ को देखते हुए कलेक्टोरेट का मेन गेट बंद किया गया था। रसोइये मेन गेट पर ही बैठ गए। इसके बाद कवर्धा के नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लिया। रसोइयों ने बताया कि वर्तमान में बेरोजगारों को राज्य सरकार 2500 रुपये प्रति माह देने की तैयारी है, जबकि जिले के तीन हजार से अधिक रसोइया को मात्र 1800 रुपये वेतन मिल रहा है। हमारी स्थिति बेरोजगारों से भी बुरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीरधाम जिले में रसोईयों की संख्या 
 
ब्लॉक संकुल केन्द्र रसोइयों की संख्या
कवर्धा  39 647
बोड़ला  38 815
सहसपुर लोहारा 35 507
पंडरिया 38 1036
योग  150 3005

 नोट – आंकड़े ऑनलाइन मध्याह्न भोजन पोर्टल अनुसार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed