फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh: raman singh and his son in trouble in augusta deal

अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाले में घिरे रमन सिंह और उनके बेटे

Fri, 13 May 2016 11:09 AM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए Updated Fri, 13 May 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
chhattisgarh: raman singh and his son in trouble in augusta deal
BBC
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे और पनामा पेपर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज़ हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने पूरे मामले में राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके बेटे सांसद अभिषेक सिंह के शामिल होने का आरोप लगाया है और दोनों के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “कांग्रेस के बड़े राष्ट्रीय नेताओं का नाम आने के कारण मामले को भटकाया जा रहा है। पता नहीं प्रशांत भूषण को मुझसे इतना प्यार क्यों है कि मेरे बारे में हर बार बोलते हैं।”
विज्ञापन


रमन सिंह ने कहा कि वे इस मामले में स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई के लिए अपने वक़ीलों से सलाह लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली में प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने एक पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड के हेलिकॉप्टर के लिए 65.7 लाख डॉलर का भुगतान किया, उसमें से 15.7 लाख डॉलर कमीशन के तौर पर दिए गए, जबकि 13 से 26 लाख डॉलर में वैसा हेलीकॉप्टर आसानी से मिल सकता था।

दोनों नेताओं ने पनामा पेपर्स में मुख्यमंत्री के बेटे और सांसद अभिषेक सिंह के नाम ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में बैंक खाता होने का आरोप भी लगाया। दोनों नेताओं का कहना था कि अगर यह अभिषेक सिंह का खाता नहीं है तो आख़िर वह कौन है जिसने उनके पिता रमन सिंह का पता दिया है।

विपक्ष ने भी लगाया हेलीकॉप्टर खरीद में घोटाले का आरोप

chhattisgarh: raman singh and his son in trouble in augusta deal
BBC

कवर्धा का यह वही पता है, जो रमन सिंह ने अपने चुनाव के शपथपत्र में दिया है। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि अगस्ता का सौदा होने के लगभग छह महीने बाद यह खाता खोला गया।

इन आरोपों के बाद छत्तीसगढ में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके बेटे सांसद अभिषेक सिंह को घेरना शुरू किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने रमन सिंह और अभिषेक सिंह से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच जरूरी है।

सिंहदेव ने कहा, “अभिषेक सिंह के निवेश की जांच करवाने में मोदी सरकार को परहेज क्यों है?” विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर ख़रीदी में भ्रष्टाचार का पैसा, नान घोटाले का पैसा, भटगंवा कोल ब्लॉक घोटाले का पैसा, समेत कई घोटालों के पैसे मुख्यमंत्री रमन सिंह के सांसद पुत्र अभिषेक सिंह के नाम पर बेनामी विदेशी खाते में कथित रूप से जमा है।

बघेल ने कहा, “अगस्ता मामले पर महालेखाकार की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार के ख़िलाफ़ थी. महालेखाकार की रिपोर्ट के बाद राज्य की सर्वोच्च समिति कहे जाने वाली लोकलेखा समिति ने भी अपनी रिपोर्ट सौंपी लेकिन कार्रवाई की कौन कहे, सरकार ने उसे आज तक सार्वजनिक ही नहीं किया।"

बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके पुत्र सांसद अभिषेक के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed