फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Raipurians danced on DJ Suketu's remix bollywood song

Chhattisgarh: डीजे सुकेतू के रिमिक्स सॉन्ग पर जमकर थिरके रायपुरियंस, अपने शानदार बालीवुड गानों पर जमकर झुमाया

Mon, 24 Apr 2023 11:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 11:25 PM IST
सार

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस डीजे सुकेतु राडिया अपने रीमिक्स सॉन्ग पर राजधानीवासियों को खूब झुमाया। जमकर डांस कराया। लोगों को अपने सॉन्ग पर झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा-युवतियां देर रात तक उनके शानदार रिमिक्स गानों पर थिरकते रहे।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Raipurians danced on DJ Suketu's remix bollywood song
DJ सुकेतु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस डीजे सुकेतु राडिया अपने रीमिक्स सॉन्ग पर राजधानीवासियों को खूब झुमाया। जमकर डांस कराया। लोगों को अपने सॉन्ग पर झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा-युवतियां देर रात तक उनके शानदार रिमिक्स गानों पर थिरकते रहे। झूमते रहे। डीजे सुकेतु ने रायपुर के एक निजी होटल में शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने वो लम्हें..., माहिया... , तो फिर आओ...तेरा मेरा रिश्ता..., कौैन हूं मै..., तेरे लिए... और आ भी जा सनम  सॉन्ग पर रिमिक्स की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब नचाया।  उनके आने से पहले रायपुर के फेमस डीजे सैफ ने सर्पोटिंग एक्ट के रूप में धूम मचाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस कार्यकम के आयोजक रायपुर के इवेंट मैनेजर अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि डीजे सुकेतू के शानदार सॉन्ग पर युवा थिरकते रहे। लोगों ने जमकर उनके रिमिक्स  सॉन्ग का आनंद लिया। जैसे बॉलीवुड में शाहरूख खान और सलमान खान फेमस हैं, उसी तरह सुकेतू इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में डीजे के लिए प्रख्यात हैं। उन्होने साल 2005 में बॉलीवुड मूवी 'कलयुग' के 'आदत' सॉन्ग का रिमिक्स बनाया है। इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। साल 2009 में ब्लॉकबस्टर सिनेमा 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के सभी ट्रेक का रीमिक्स बनाया। इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। सॉन्ग 'तू जाने ना' और 'तेरा होने लगा हूं' से संगीत की दुनिया में धमाल मचाया था। हाल ही में उन्होंने 'प्रिंस' के ट्रैक पर काम किया है। इसमें 'कोन हूं मैं', 'तेरे लिए' और 'आ भी जा सनम' जैसे सॉन्ग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पहला रीमिक्स गाना 'वो लम्हें ...'
उन्होंने फिल्म 'जहर' के लिए अपना पहला रीमिक्स गाना 'वो लम्हें ...'  गाकर रातो-रात बॉलीवुड संगीत जगत में छा गए। इस गाने ने न केवल इंडिया में धमाल मचाया बल्कि यूके सहित अन्य देशों में सोहरत बटोरी। इस फिल्म में सुकेतु और इमरान हाशमी ने अपने शानदार अभिनय से सबको चौैंका दिया। उनके रीमिक्स गानों ने पूरे देश में एक अलग छाप छोड़ी। साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'आवारापन' के लिए एक रीमिक्स बनाया, जिसमें 'महिया, तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता ' जैसे गाने शुमार थे। उनकीं अन्य हिट फिल्मों में 'रेस', और 'राज 2' जैसी फिल्मी शामिल हैं। उन्होंने 'किस्मत कनेक्शन' के 'बाखुदा गाने का रीमिक्स भी बनाया था। 





कौन हैं DJ सुकेतू
डीजे सुकेतु राडिया मुंबई के संगीत की दुनिया के फेमस डीजे हैं। वह संगीत निर्माता, रिकॉर्ड निर्माता और डिस्क जॉकी भी हैं। उन्होंने 'प्यार जिंदगी है', 'बोले बिन तेरे सनम' और 'क्या खूब लगती हो' जैसे सुपरहिट गानों से बॉलीवुड से सोहरत हासिल की है। आज वे युवाओं के बीच रोल मॉडल बनकर उभरे हैं। गुजरात के राजकोट के रहने वाले डीजे सुकेतु मॉडर्न म्यूजिक से जुड़े हैं। वे म्यूजिक कंपोजिंग को लेकर विशाल शेखर और एआर रहमान से प्रेरित हैं। उन्होंने अब तक 350 से ज्यादा पॉपुलर ट्रैक और रीमिक्स बनाया है। सबसे बड़ी बात ये है कि वे गानों के साथ छेड़छाड़ नहीं करते। रियल्टी  पर फोकस रखते हैं। आमतौर पर कई डीजे ट्रैक पर बहुत कुछ भर देते हैं, जिससे गाने की ओरिजनिलिटी खत्म हो जाती है। वे रीमिक्स, बॉलीवुड, हाउस, डांस पर अपनी प्रस्तुति देते हैं। उनका पहला एल्बम & 440 वोल्ट & 2002 में रिलीज हुआ था। 

इन बॉलीवुड फिल्मों से बनाई पहचान
डीजे सुकेतू ने जहर, कलयुग, ओमकारा, गैंगस्टर, आवारापन, रेस, राज, अजब प्रेम की गजब कहानी, तेरी मेरी कहानी आदि फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। 

क्या है डिस्क जॉकी 
डिस्क जॉकी यानी डीजे का ऐसा प्रोफेशन, जिसका काम इवेंट्स और पार्टियों में म्यूजिक चलाने का रहता है, जिससे कि सभी लोग म्यूजिक का आनंद ले सकें। डीजे जो म्यूजिक प्ले करता है, वह या तो किसी रेडियो स्टेशन से ले सकता है या फिर अपनी बनाई हुई म्यूजिकल प्लेलिस्ट से भी ले सकता है। वह म्यूजिक ट्रेक्स को मिक्स करके चलाता है, जिससे पार्टी का एंजाय कर रहे लोग का आनंद दोगुना हो जाता है। 



डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट काम
इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed