फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh raipur NIT assistant professor raped girl student in delhi

NIT प्रोफेसर के पाप: छात्र को जबरन पिलाई शराब, फिर की दरिंदगी, पीड़िता के दांत काटने पर भी नहीं रुका दरिंदा

Sun, 13 Nov 2022 04:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 04:56 PM IST
सार

इसके बाद छात्रा ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। अपना बचाव करने के लिए छात्रा ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर मयंक को लैपटॉप फेंककर मारा। उसके शरीर के कई हिस्सों में दांत से काटकर जख्मी कर दिया। इस पर आरोपी मयंक वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
chhattisgarh raipur NIT assistant professor raped girl student in delhi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित NIT के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने IIT एक छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी दिल्ली के एक होटल में छात्रा को ले गया और उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। बचाव में छात्रा ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को लैपटॉप से मारा, उसे दांत से काट लिया और किसी तरह से खुद को बचाया। छात्रा की शिकायत के बाद दिल्ली के IGI थाना पुलिस ने भाग रहे आरोपी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान छात्रा से हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी मयंक तेनगुरिया (32) रायपुर स्थित NIT में असिस्टेंट प्रोफेसर है। कुछ साल पहले हमीदपुर NIT में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान वहां 26 साल की जूनियर छात्रा से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। छात्रा का आरोप है कि 30 अक्तूबर को मयंक दिल्ली आया था। यहां उसने छात्रा को बुलाया और उसे लेकर IBIS होटल गया। वहां दोनों को साथ में डिनर करना था, लेकिन आरोपी ने शराब पी और छात्रा को भी जबरदस्ती पिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कपड़े हटाए और करने लगा किस
छात्रा का आरोप है कि मयंक को पता था कि वह शराब नहीं पीती है, फिर भी पिलाता रहा। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। तड़के करीब 4 बजे छात्रा की नींद खुली तो उसने खुद को होटल के कमरे में पाया। आरोप है कि वहां मयंक उसके ऊपर बैठा हुआ था और गलत हरकत कर रहा था। मयंक ने छात्रा के कपड़े ऊपर कर दिए थे और उसको जबरदस्ती किस करते हुए अश्लील हरकत कर रहा था। छात्रा ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। 
विज्ञापन

खुद को छुड़ाने छात्रा ने दांत से काटा, लैपटॉप मारा
इसके बाद छात्रा ने खुद को छुड़ाने के का प्रयास किया। अपना बचाव करने के लिए छात्रा ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर मयंक को लैपटॉप फेंककर मारा। उसके शरीर के कई हिस्सों में दांत से काटकर जख्मी कर दिया। इस पर आरोपी मयंक वहां से भागा। इसके बाद छात्रा ने अपने दोस्तों को सूचना दी और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भागने के दौरान एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि NIT प्रबंधन ने इस संबंध में जानकारी होने की बात से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed