{"_id":"64f73f17742970136e03e425","slug":"chhattisgarh-pre-selection-exam-for-pre-medical-and-pre-engineering-entrance-exam-on-10th-september-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 10 सितंबर को प्री मेडिकल और प्री इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम की तैयारी के लिए प्री सलेक्शन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 10 सितंबर को प्री मेडिकल और प्री इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम की तैयारी के लिए प्री सलेक्शन परीक्षा
Tue, 05 Sep 2023 08:16 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:16 PM IST
सार
स्टूडेंट्स को युवा करियर निर्माण योजना के तहत प्री मेडिकल और प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्री सलेक्शन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के ऐसे युवा जो मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो ये खबर उनके लिए हैं। इन क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले स्टूडेंट्स को युवा करियर निर्माण योजना के तहत प्री मेडिकल और प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्री सलेक्शन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 10 सितंबर को प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू, रायपुर में आयोजित होगी। इसके लिए दोपहर 12 से 2 बजे तक समय निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इसके लिए इस फील्ड में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स से जिला स्तर पर आवेदन पत्र मंगाया गया है। परीक्षण के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का प्राक्चयन (प्री सलेक्शन) परीक्षा शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अपना रोल नंबर, स्वंय सत्यापित फोटो और पूरा फॉर्म भरकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहें।
विज्ञापन