{"_id":"65bcba3a82857084f303ae74","slug":"chhattisgarh-politics-chhattisgarh-congress-show-cause-notice-issued-to-88-officials-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 88 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 88 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, ये रही वजह
Fri, 02 Feb 2024 03:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:18 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीते एक फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इस बैठक में 88 पदाधिकारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीते एक फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इस बैठक में 88 पदाधिकारी अनुपस्थित थे, जो कि अब पार्टी के अनुशासनहीनता का सवाल उठ रहा है। इस बैठक के बाद पार्टी ने अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही तीन दिनों के भीतर में जवाब भी मांगा है।
प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब ने बुलाई थी, जिसमें ज्यादातर पदाधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे, जिन्हें अब नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, पदाधिकारी बिना कोई सूचना दिए बैठक में अनुपस्थित रहे, जबकि सभी को इस बैठक की जानकारी दे दी गई थी। एक फरवरी को आयोजित बैठक में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 51 प्रदेश सचिव और 9 जिला अध्यक्ष शामिल हैं, जिनके खिलाफ पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है।