फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Politics: Chhattisgarh Congress Show cause notice issued to 88 officials

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 88 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, ये रही वजह

Fri, 02 Feb 2024 03:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 02 Feb 2024 03:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीते एक फरवरी को प्रदेश  कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इस बैठक में 88 पदाधिकारी अनुपस्थित थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Politics: Chhattisgarh Congress Show cause notice issued to 88 officials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीते एक फरवरी को प्रदेश  कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इस बैठक में 88 पदाधिकारी अनुपस्थित थे, जो कि अब पार्टी के अनुशासनहीनता का सवाल उठ रहा है। इस बैठक के बाद पार्टी ने अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही तीन दिनों के भीतर में जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन





प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब ने बुलाई थी, जिसमें ज्यादातर पदाधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे, जिन्हें अब नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, पदाधिकारी बिना कोई सूचना दिए बैठक में अनुपस्थित रहे, जबकि सभी को इस बैठक की जानकारी दे दी गई थी। एक फरवरी को आयोजित बैठक में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 51 प्रदेश सचिव और 9 जिला अध्यक्ष शामिल हैं, जिनके खिलाफ पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed