{"_id":"63063cf13609014b1a600918","slug":"chhattisgarh-policeman-dies-by-suicide-in-gariaband-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गरियाबंद जिले की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गरियाबंद जिले की घटना
Wed, 24 Aug 2022 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Aug 2022 08:30 PM IST
सार
यह पता नहीं चल पाया है कि सिदार ने आत्महत्या क्यों की? मामले की जांच की जा रही है। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक पुलिस अधिकारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के मैनपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल सिदार (58) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को सिदार के आत्महत्या की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह पता नहीं चल पाया है कि सिदार ने आत्महत्या क्यों की? मामले की जांच की जा रही है। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके मुताबिक सिदार बलौदाबाजार जिले के निवासी थे।
विज्ञापन