फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Police gets hi-tech mobile forensic van, now scientific investigation will be done at crime scene

CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर होगी वैज्ञानिक जांच

Sun, 24 May 2026 04:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 24 May 2026 04:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अपराध जांच को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर राज्य के जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Police gets hi-tech mobile forensic van, now scientific investigation will be done at crime scene
वर्चुअल माध्यम से जुड़े उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अपराध जांच को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर राज्य के जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली जिले को करीब 65 लाख रुपये की लागत से तैयार आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली है, जिसे रविवार को सेवा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से वर्चुअल माध्यम से जुड़े उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से लैस यह वैन पुलिस जांच प्रणाली को नई मजबूती देगी और घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वैन की तकनीकी क्षमताओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस मोबाइल यूनिट के जरिए घटनास्थल पर तत्काल प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच की जा सकेगी, जिससे अपराध अनुसंधान में तेजी आएगी और साक्ष्य संग्रहण अधिक प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक अपराधियों तक तेजी से पहुंचने और मामलों के वैज्ञानिक समाधान में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि निष्पक्ष जांच और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में यह वैन महत्वपूर्ण साबित होगी।


कार्यशाला के तकनीकी सत्र में फॉरेंसिक विशेषज्ञ ज्योत्सना लकड़ा ने पुलिस अधिकारियों को वैन में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और जांच तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने, उन्हें सुरक्षित रखने और अदालत में उनकी वैधता बनाए रखने की प्रक्रिया पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed