फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police constable commits suicide by shooting himself in police station in griaband

Chhattisgarh: थाने में कांस्टेबल ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली;डेढ़ महीने में यहीं दूसरे जवान ने दी जान

Mon, 10 Oct 2022 04:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 04:10 PM IST
सार

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते कांस्टेबल ने यह कदम उठाया है। अफसर भी इस संबंध में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं साथी जवान भी बात करने से बच रहे हैं। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh police constable commits suicide by shooting himself in police station in griaband
पुलिस कांस्टेबल दिनेश कोसले (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार सुबह एक कांस्टेबल ने थाने के बैरक में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान के आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना मैनपुर थाने की है। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज पर जवान पहुंचे तो मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मैनपुर थाने में आरक्षक दिनेश कोसले की पोस्टिंग थी। वह थाना परिसर में ही बने मकान में रहता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जवानों ने बैरक में गोली चलने की आवाज सुनी। इस पर वे दौड़कर पहुंचे तो देख कि दिनेश का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन




थाने के अंदर जाने से रोक लगाई गई
कांस्टेबल दिनेश ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारी थी। इसके बाद जवानों ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकरी दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर, एसडीओपी अनुज गुप्ता मौके पर पहुंच गए। थाने के अंदर जाने से रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अगस्त में ASI ने की थी आत्महत्या
डेढ़ माह में इसी थाने में यह खुदकुशी की दूसरी घटना हुई है। इससे पहले 24 अगस्त को एक ASI ने भी थाने के बैरक में आत्महत्या कर ली थी। उसकी भी खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। परिजनों के आग्रह के बावजूद अब तक मामले की जांच का खुलासा नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed