{"_id":"64230182ae34c7d2530d51c6","slug":"chhattisgarh-police-arrested-two-youths-waiting-for-customers-to-sell-ganja-in-sakti-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: गांजा बेचने के लिए सड़क किनारे कर रहे थे ग्राहकों का इंतजार, पहुंच गई पुलिस; ओडिशा से लाए थे खरीद कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: गांजा बेचने के लिए सड़क किनारे कर रहे थे ग्राहकों का इंतजार, पहुंच गई पुलिस; ओडिशा से लाए थे खरीद कर
Tue, 28 Mar 2023 08:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Mar 2023 08:32 PM IST
सार
दोनों के पास दो अलग-अलग बैग में गांजा भरा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दोनों युवकों के पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के झोले से गांजा बरामद हो गया। दोनों ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गांजा बेचने के लिए सड़क किनारे ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से तीन किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनो आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम परसदा से सरसिवा की और जाने वाली मार्ग पर लाइफ लाइन अस्पताल के आगे छोटी-छोटी पुड़िया में गांजा बेच रहे हैं। दोनों के पास दो अलग-अलग बैग में गांजा भरा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दोनों युवकों के पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के झोले से गांजा बरामद हो गया। दोनों ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक धमनी निवासी सुरेंद्र कुमार रात्रे और दूसरा देवारघाटा का रहने वाला राजेश रात्रे है। दोनों आरोपियों के पास से तीन किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बताया गया की ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही गांजा सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन