फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested two youths waiting for customers to sell ganja in sakti

Sakti: गांजा बेचने के लिए सड़क किनारे कर रहे थे ग्राहकों का इंतजार, पहुंच गई पुलिस; ओडिशा से लाए थे खरीद कर

Tue, 28 Mar 2023 08:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Mar 2023 08:32 PM IST
सार

दोनों के पास दो अलग-अलग बैग में गांजा भरा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दोनों युवकों के पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के झोले से गांजा बरामद हो गया। दोनों ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two youths waiting for customers to sell ganja in sakti
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गांजा बेचने के लिए सड़क किनारे ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से तीन किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनो आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक ग्राम परसदा से सरसिवा की और जाने वाली मार्ग पर लाइफ लाइन अस्पताल के आगे छोटी-छोटी पुड़िया में गांजा बेच रहे हैं। दोनों के पास दो अलग-अलग बैग में गांजा भरा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और दोनों युवकों के पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के झोले से गांजा बरामद हो गया। दोनों ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक धमनी निवासी सुरेंद्र कुमार रात्रे  और दूसरा देवारघाटा का रहने वाला  राजेश रात्रे है। दोनों आरोपियों के पास से तीन किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बताया गया की ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही गांजा सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed