{"_id":"6369007c4d0d5e669664a398","slug":"chhattisgarh-police-arrested-three-accused-in-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham : राह चलते धक्का लगा तो दो लड़कों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham : राह चलते धक्का लगा तो दो लड़कों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, तीन गिरफ्तार
Mon, 07 Nov 2022 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Nov 2022 06:26 PM IST
सार
मारपीट के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आकाश के गले और कृष्णा के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मारपीट के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kabirdham) में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो लड़कों की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लड़कों की गलती सिर्फ इतनी थी कि राह चलते उनसे आरोपियों को धक्का लग गया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी विजय, सोम और वाशू रविवार रात सकरी नदी के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाश गुप्ता और कृष्णा यादव वहां से निकले। इस दौरान आकाश से आरोपी को धक्का लग गया। आरोप है कि पहले तो तीनों गाली-गलौज करने लगे, फिर हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर दोनों को बुरी तरह से पीटा।