{"_id":"6385d2297abab17be2045272","slug":"chhattisgarh-police-arrested-seven-for-stealing-road-roller","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: रोड रोलर के टुकड़े कर 25 रुपये किलो में बेचा, सड़क किनारे से ले गए थे चोरी कर, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: रोड रोलर के टुकड़े कर 25 रुपये किलो में बेचा, सड़क किनारे से ले गए थे चोरी कर, सात गिरफ्तार
Tue, 29 Nov 2022 03:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Nov 2022 03:04 PM IST
सार
रोड रोलर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का था और खराब होने के चलते खड़ा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रोड रोलर के टुकड़े, चोरी की वारदात में प्रयुक्त ट्रक, बाइक, नकद रुपए, कटर सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रोड रोलर चोरी के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में चोरों ने सड़क किनारे खड़े रोड रोलर को ही चोरी कर लिया। चोर उसे क्रेन की मदद से ट्रक पर लादकर ले गए। फिर रोड रोलर के टुकड़े किए और उसे 25 रुपये किलो के हिसाब से कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में खरीदार सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
खराब होने के बाद छह माह से खड़ा था
जानकारी के मुताबिक, कोरबा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी जांजगीर में सड़क निर्माण कार्य कर रही थी। इसमें प्रयुक्त रोड रोलर करीब छह माह पहले खराब हो गया तो उसे अकलतरा रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर दिया गया था। कंपनी का मुंशी 25 नवंबर को रोड रोलर लेने के लिए पहुंचा तो नहीं मिला। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 20 नवंबर को बाइक से दो युवक आए थे। उन्होंने क्रेन की मदद से रोड रोलर को लिफ्ट किया और ट्रक में लादकर बिलासपुर की ओर ले गए। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए और संदेह के आधार पर बिलासपुर के मस्तुरी निवासी भूपेंद्र भास्कर और उसके चचेरे भाई जसवंत भास्कर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की
पूछताछ में आरोपियों ने रोड रोलर चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसे रांक में छिपाकर रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी राजाराम, जगत सिंह, सराब खान और मेवालाल सांडे के साथ मिलकर उसका सौदा भारती नगर निवासी कबाड़ी मो. शाहिद से किया। इसके बाद उसके टुकड़े कर शाहिद को 25 रुपये किलो में बेच दिया।