फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested one for indecent act with minor

Sakti: घर में घुसकर 14 साल की लड़की से अश्लील हरकत, बाहर पहरा दे रहा दोस्त गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 02:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 02:17 PM IST
सार

14 साल की लड़की से छेड़छाड़ के मामले में सहयोग करने वाले आरोपी सोनू नायक को हसौद पुलिस ने ग्राम भातमाहुल से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सोनू जयसवाल अभी फरार है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 452, 354, 34 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested one for indecent act with minor
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 14 साल की लड़की से अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी घर के बाहर पहरा दे रहा था, जबकि उसका दोस्त घर के अंदर घुसा था। फिलहाल पुलिस को मुख्य आरोपी की अभी तलाश है। वह करीब छह माह से फरार चल रहा है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना मई 2022 की है। स्थानीय निवासी 14 साल की लड़की घर में अकेली थी। उसके पिता खेत में काम करने के लिए गए थे और मां पड़ोस में किसी काम से गई थी। इसी दौरान आरोपी सोनू जायसवाल घर के पीछे बनी बाड़ी से अंदर घुस आया। उसने अंदर आते ही लड़की का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस पर लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी सोनू जायसवाल वहां से भाग निकला। इस दौरान आरोपी सोनू का दोस्त सोनू नायक घर के बाहर खड़ा पहरा दे रहा था। लड़की की आवाज सुनकर उसकी मां और आसपास के लोग पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में शिकायत की गई। लड़की ने सोनू जायसवाल पर स्कूल जाते समय भी छेड़खानी कर परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही थी। इसी बीच करीब छह माह बाद शनिवार को पता चला कि सोनू नायक अने घर भातमाहुल आया हुआ है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी सोनू जायसवाल की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed