फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested helper who stole driver wife after killing him in balod

शराब के लिए महिला का कत्ल: ड्राइवर की पत्नी से मांगे रुपये, मना किया तो गला घोंटा; दुर्ग में पकड़ा गया हेल्पर

Thu, 30 Mar 2023 10:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Mar 2023 10:23 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश ने चोरी किए रुपयों को खर्च कर दिया है। उसने अपने गिरवी रखे दो मोबाइल 800 रुपये देकर छुड़ाए। इसके बाद शराब पी और वाहन को संबलपुर के एक गली में छोड़कर राजनांदगांव भाग गया। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested helper who stole driver wife after killing him in balod
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में 15 दिन पहले हुई ड्राइवर की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर का हेल्पर ही महिला की हत्या का आरोपी निकला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नशे की हालत में शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। महिला ने इनकार किया तो गला घोंटकर मार डाला। फिर अलमारी से गहने और रुपये लेकर भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को दुर्ग से पकड़ा है। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें...महिला की गला घोंटकर हत्या: ड्राइवर पति को कॉल कर कहा- हेल्पर परेशान कर रहा है; लौटा तो मिली पत्नी की लाश
विज्ञापन

chhattisgarh police arrested helper who stole driver wife after killing him in balod
वारदात की सूचना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

पत्नी ने हत्या से पहले ड्राइवर को किया था कॉल
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटरा निवासी डोमेंद्र सिन्हा ट्रक चालक है। वह 15 मार्च को माल लेकर रायपुर गया था। जब अर्जुंदा पहुंचा तो उसकी पत्नी नेहा (25) ने कॉल कर बताया कि उसका हेल्पर महेश उर्वशा नशे में धुत होकर घर आया है। इस पर डोमेंद्र ने अपने हेल्पर को डांटा और वहां से चले जाने के लिए कहा। डोमेद्र ने बताया कि हेल्पर वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद लौटा तो पत्नी ने फिर कॉल कर जानकारी दी। इस पर डोमेंद्र ने जल्दी घर आने की बात कही, लेकिन जब पहुंचा तो वहां नेहा की लाश पड़ी थी। 

chhattisgarh police arrested helper who stole driver wife after killing him in balod
जांच के लिए पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम। - फोटो : संवाद

हत्या के बाद भागता रहा
पुलिस ने संदेह के आधार पर मामले की जांच शुरू की। आरोपी महेश को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। शुरुआत में बालोद से लेकर नागपुर-गोंदिया में आरोपी को ट्रेस किया गया, फिर भी वह बच निकला। उसे गोंदिया स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। इस बीच आरोपी के दुर्ग में देखे जाने का पता चला। इस पर पुलिस ने दुर्ग पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

chhattisgarh police arrested helper who stole driver wife after killing him in balod
महिला की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

गहने और रुपये लेकर भागा था आरोपी
एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि, आरोपी महेश उर्वशी ट्रक चालक डोमेंद्र सिन्हा के घर पहुंचा और उसकी पत्नी से शराब के रुपये मांगे। वह पहले से नशे में था। डोमेंद्र की पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी उत्तेजित हो गया। उसने महिला से धक्कामुक्की की। फिर कमरे में घुसकर अलमारी खोलने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी महेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर अलमारी में रखे 10 हजार रुपये और गहने लेकर भाग गया। वहां से अलग-अलग जगहों पर भागकर छिपता रहा। 

chhattisgarh police arrested helper who stole driver wife after killing him in balod
डौंडीलोहारा थाना, बालोद। - फोटो : संवाद

चोरी के रुपये शराब और किराये में खर्च किए
पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश ने चोरी किए रुपयों को खर्च कर दिया है। उसने अपने गिरवी रखे दो मोबाइल 800 रुपये देकर छुड़ाए। इसके बाद शराब पी और वाहन को संबलपुर के एक गली में छोड़कर राजनांदगांव भाग गया। आरोपी के पास से छह जोड़ी चांदी के पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी के कंगन, एक लॉकेट जब्त किया गया है। आरोपी ने बाकी रुपये शराब और ट्रेन किराया, बस किराया में खत्म कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed