फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police and naxalites encounter in narayanpur

Chhattisgarh: IED ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने की फायरिंग, जवानों की जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे

Sun, 11 Dec 2022 02:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Dec 2022 02:49 PM IST
सार

नक्सलियों के भागने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक कुकर का टुकड़ा, 100 मीटर वायर बरामद हुआ है। किसी भी जवान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही हैं। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh police and naxalites encounter in narayanpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घात लगाए नक्सलियों ने पहले IED ब्लास्ट किया और फिर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद इलाके में जवानों की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एंबुश लगाकर नक्सलियों ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम संयुक्त रूप से रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम गुदाड़ी की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान ग्राम गुदाड़ी से पहले बरसाती नाले के पास सुबह करीब 9.10 बजे एंबुश लगाए नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


इलाके में सर्चिंग जारी
करीब आधे घंटे तके दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर जान बचाकर भाग निकले। उनके भागने के बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक कुकर का टुकड़ा, 100 मीटर वायर बरामद हुआ है। किसी भी जवान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed