{"_id":"64ba34255c90620d1a0b1720","slug":"chhattisgarh-police-action-on-fake-news-in-raipur-cg-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: प्रदेश में फेक न्यूज फैलाया तो खैर नहीं, कड़ी नजर रखेगी पुलिस, IG ने सभी SP को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: प्रदेश में फेक न्यूज फैलाया तो खैर नहीं, कड़ी नजर रखेगी पुलिस, IG ने सभी SP को दिए निर्देश
Fri, 21 Jul 2023 01:00 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 PM IST
सार
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के पुलिस अब एक्शन मोड़ में है। आए दिन सोशल मीडिया इन दिनों संचार के साधन से ज्यादा, दुष्प्रचार का जरिया बन गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ ना कुछ ऐसी बातें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं होता, बल्कि वो समाज में जहर घोलने का काम करती है। सोशल मीडिया में ऐसे दुष्प्रचार को लेकर अब छत्तीसगढ़ पुलिस सतर्क हो गई है। विधानसभा चुनाव की करीब है। ऐसे वक्त में सोशल मीडिया में हेट स्पीच, अफवाह, फेक न्यूज की बाढ़ आ जाती है। लिहाजा अब रायपुर के रेंज आईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रायपुर आईजी अजय यादव ने सभी SP को निर्देश जारी कर कहा कि सोशल मीडिया में प्रचारित अफवाहों या आपत्तिजनक पोस्ट से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है। शांति व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग भी जरूरी है। सभी जिलों में इसे लेकर सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है, जिसे और सशक्त बनाने के आईजी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आईजी ने कहा कि वैसे पोस्ट जिससे समाज में तनाव पैदा हो सकता है, आपत्तिजनक पोस्ट हो, समाज का माहौल खराब कर सकते हैं। ऐसे पोस्ट पर नजर रखें। ऐसे पोस्ट, अफवाह को प्रचारित होने वाले सामिग्री को रोकने के साथ-साथ इससे प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन