फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Police action: Cash and goods worth more than Rs 28 crore seized from 16 to 31 March

छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 16 से 31 मार्च तक 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की नगदी और सामान जब्त; जांच अभियान जारी

Tue, 02 Apr 2024 03:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Apr 2024 03:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए 16 मार्च से आचार संहिता प्रभावी हो गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आचार संहिता प्रभावी होने से लेकर 31 मार्च तक 28 करोड़ 34 लाख रुपये की अवैध धन राशि और सामान जब्त की गई है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Police action: Cash and goods worth more than Rs 28 crore seized from 16 to 31 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सरप्राइज चेकिंग भी किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस बड़ी मात्रा में अवैध सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने आठ करोड़ 12 लाख रुपये नगद रकम भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) की ओर से निगरानी के दौरान बीते 31 मार्च तक 22 हजार 775 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 52 लाख रुपए है। साथ ही 1 करोड़ 52 लाख रुपए कीमत की 827 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत पुरे प्रदेश में सघन जांच अभियान के दौरान 94 लाख रुपये कीमत के 23.15 किलोग्राम कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 24 लाख रुपये है, जिससे जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed