{"_id":"5e37de998ebc3e4b376813a8","slug":"chhattisgarh-panchayat-election-2020-live-updates-3rd-phase-voting-in-naxalite-affected-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: दंतेवाड़ा के कई क्षेत्रों में राज्य बनने के बाद पहली बार हो रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: दंतेवाड़ा के कई क्षेत्रों में राज्य बनने के बाद पहली बार हो रहा मतदान
Mon, 03 Feb 2020 02:19 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसमें नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के वो क्षेत्र भी शामिल हैं जहां पिछले 20 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। यानी यहां राज्य बनने के बाद पहली बार मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
अंतिम चरण में 27 जिलों के 53 विकासखंडों की 4289 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। इस चरण में 53 लाख 68 हजार 875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 26 लाख 93 हजार 144 महिला मतदाता और 26 लाख 75 हजार 696 पुरूष मतदाता एवं तीसरे लिंग के 35 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, कोरिया के खड़गवां ब्लाक के तोलगा पंचायत में सरपंच प्रत्याशी को ग्रामीणों ने देर रात बंधक बना लिया था। बंधक बनाया गया प्रत्याशी पहले भी गांव का सरपंच रह चुका है। यह मामला उनके कार्यकाल के दौरान मजदूरी के भुगतान से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने समझाइश के बाद ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 10805 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3132 मतदान केंद्र संवेदनशील और 1069 अतिसंवेदनशील हैं। जहां सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं।