छत्तीसगढ़: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले बजेगा राज्य का आधिकारिक गीत, कैबिनेट की मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने फैसला किया है कि विधानसभा के प्रत्येक सत्र के शुरू होने से पहले, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बाद राज्य का आधिकारिक गीत भी गाया जाएगा। डॉ. नरेंद्र देव वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत 'अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार' को कैबिनेट द्वारा राज्य के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया है।
इस गीत में छत्तीसगढ़ की पूरी तस्वीर को दर्शाया गया है। इसे नियमित रूप से कई अवसरों पर गाया जा रहा है। गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के बाद छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने इसकी जानकारी दी।
रवींद्र चौबे ने कहा कि कैबिनेट की बैठक के दौरान राज्य विधानसभा के प्रत्येक सत्र से पहले राज्य गीत (अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार) को भी राष्ट्रीय गीत के साथ गाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को विधान सभा परिसर के समिति हॉल में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसी बैठक में सरकार ने यह भी घोषणा की कि वह राम वन गमन पथ पर स्थित महत्वपूर्ण स्थानों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेगी।
Chhattisgarh government has decided that before the commencement of every session of the assembly, the state's official song will also be sung after national song Vande Mataram
— ANI Digital (@ani_digital) November 22, 2019
Read @ANI story | https://t.co/9lnyTU6bzK pic.twitter.com/DYvzGWqzxu