फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Woman commits suicide after killing 2 sons

छत्तीसगढ़: दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Dec 2021 01:12 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: अजय सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh News: Woman commits suicide after killing 2 sons
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने घर में दो नाबालिग बेटों की फांसी लगा कर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। धमतरी के पुसिल अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि घटना को अंजाम राजधानी रायपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर धूमा गांव में दिया गया। वारदात के समय महिला का पति जो कि सब्जी बेचता है और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। 

विज्ञापन

महिला के ससुर जब घर पर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे घर की छत से फांसी पर लटके हुए हैं। यह देखकर वह डर गए और तुरंत पुलिस और घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी। 
विज्ञापन

सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान झरना साहू के रूप में हुई हैं। जो अपने दो बेटों सागर (6) और अक्षय (4) के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई थी। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। महिला के पति से पुछताछ की गई है लेकिन इससे आत्महत्या के सही कारण का पता नहीं चल पाया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed