{"_id":"61e629c7a36f08067d65d650","slug":"chhattisgarh-news-police-arrested-husband-accused-of-killing-of-naxalite-jaggu-gota-s-sister-after-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, नक्सली जग्गू गोटा की बहन के हत्यारे को पुलिस ने दो साल बाद दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, नक्सली जग्गू गोटा की बहन के हत्यारे को पुलिस ने दो साल बाद दबोचा
Tue, 18 Jan 2022 08:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:15 AM IST
सार
अमरू ने अपनी पत्नी की हत्या खराब चरित्र के शक में की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। उसकी पत्नी सुगोंती नक्सलियों के गुरिल्ला स्कॉयड के डिप्टी कमांडर जग्गू गोटा की बहन थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सली जग्गू गोटा की बहन की हत्या कर फरार हुए उसके पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि पत्नी की हत्या करने के बाद फरार चल रहा हत्यारोपित कलेक्ट्रेट की कैंटीन में ही नौकरी कर रहा था और पुलिस उसे जिले भर में तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुर्गाबाजार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अलावा नक्सली भी उसे तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कोंडागांव जिले के इरागांव निवासी अमरू गावड़े ने सुगोंती नाम की एक युवती से शादी की थी। शादी के बाद अमरू अपने ससुराल में ही रहने लगा, लेकिन कुछ दिन बाद उसका अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होने लगा। अमरू को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से चक्कर चल रहा है। इसी शक के कारण उसने दो साल पहले पत्नी सुगोंती की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
दो साल से था फरार
पत्नी सुगोंती की हत्या के बाद अमरू फरार हो गया था। पहले तो वह एक होटल में काम करने लगा। इसके बाद वह कांकेर आकर कलेक्ट्रेट की कैंटीन में सफाई का काम करने लगा। इस बीच पुलिस उसे तलाश करती रही और यह शक भी नहीं हुआ कि हत्यारोपित पति कलेक्ट्रेट में छिपकर रह रहा है। हालांकि, पुलिस ने एक सूचना के बाद उसे मुर्गा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन