{"_id":"618dfbbc234d88422712c451","slug":"chhattisgarh-news-naxalites-killed-their-partner-by-slitting-their-neck-on-the-charge-of-police-informer","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुखबिरी के आरोप में अपने साथी को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, जनता अदालत लगाकर रेत डाली गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुखबिरी के आरोप में अपने साथी को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, जनता अदालत लगाकर रेत डाली गर्दन
Fri, 12 Nov 2021 10:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:59 AM IST
सार
नक्सलियों ने देर रात जनता अदालत का आयोजन किया था। इसमें तीन गांव के लोग शामिल हुए थे। इन्हीं लोगों के सामने नक्सलियों ने अपने साथी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
नक्सली
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के एक और खूंखार कारनामे का मामला सामने आया है। यहां नक्सलियों ने अपने ही एक साथी को मात्र इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप था। देर रात नक्सलियों ने गांव वालों के सामने जनता अदालत लगाई और गद्दारी की सजा-ए-मौत दे दी। बताया जा रहा है कि भरी भीड़ में नक्सलियों ने धारदार हथियार से अपने ही साथी की गर्दन रेत डाली।
विज्ञापन
यह घटना कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गट्टाकाल गांव की है। हालांकि, पुलिस इस मामले में की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।। जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उस पर हत्या, लूट और आगजनी जैसे आठ से ज्यादा मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
जन अदालत में शामिल थे तीन गांव के लोग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने गुरुवार देर रात जन अदालत लगाई थी। इसमें तीन गांव के सैंकड़ों व्यक्ति शामिल हुए थे। इस दौरान 40 से ज्यादा हथियारबंद नक्सली भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अपने साथी दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था, ग्रामीणों से बताया गया कि यह पुलिस के साथ मिलकर हमारी सूचनाएं पहुंचा रहा है। नक्सलियों ने ग्रामीणों से गद्दारी की सजा भी पूछी थी।
विज्ञापन
पुलिस कुछ कभी कहने से बच रही
इस पूरे मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। उधर, नक्सली दिनेश नुरेटी का शव गांव पहुंचने से आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।