{"_id":"62bbf9bc823ee2796b7ed08e","slug":"chhattisgarh-news-naxalites-killed-bijapur-sarpanch-for-spying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या, घर से अपहरण कर रेत डाला गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या, घर से अपहरण कर रेत डाला गला
Wed, 29 Jun 2022 12:48 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 PM IST
सार
नक्सलियों ने बीजापुर में एक सरपंच की निर्ममता से हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
नक्सलाइट(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में सरपंच की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दर्जनभर से अधिक नक्सली देर रात को गांव आए थे और सरपंच को घर से उठाकर ले गए। फिर दूर जंगल में जाकर गला रेतकर हत्या कर दी। घटना जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है। हत्या करने के बाद माओवादी चले गए।
विज्ञापन
गांव में विकास कार्य कराने से नाराज थे नक्सली
बताया जाता है कि गांव में विकास कार्य कराए जाने से नक्सली नाराज थे और कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। मुखबिरी की शंका में नक्सलियों द्वारा सरपंच को कई बार धमकी भी दी गई थी। लेकिन सरपंच बिना डरे गांव में समाजिक काम कर रहे थे जिससे नक्सली और नाराज हो गए और घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
नक्सली शव को वहीं छोड़कर चले गए
वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली शव को जंगल में ही छोड़कर चले गए। काफी तलाश के बाद सरपंच का शव मिला जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इससे पहले भी परिवार के दो लोगों की हत्या नक्सली कर चुके हैं।
विज्ञापन