फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Deputy CM Vijay Sharma said- Criminals trembled after hearing the name of police

Chhattisgarh News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- ऐसे माहौल बनाए कि पुलिस का नाम सुनते ही थर्राए अपराधी

Thu, 04 Jan 2024 05:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 04 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

Chhattisgarh News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे कार्य करें जिसमें जनता में विश्वास और पुलिस का नाम सुनते ही अपराधी थर्राए।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Deputy CM Vijay Sharma said- Criminals trembled after hearing the name of police
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुलिस विभाग के अधिकारियों की समीक्षा की ली बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुलिस विभाग की पहली बैठक ली। उन्होंने इस बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे कार्य करें जिसमें जनता में विश्वास और पुलिस का नाम सुनते ही अपराधी थर्राए।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस मुख्यालय,नवा रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के प्रशासन शाखा, योजना, प्रबंध शाखा और अपराध शाखा सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की ओर से बनाए गए कानून व्यवस्था का अच्छे तरीके से पालन करते हुए आमजनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। प्रदेश में तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम के लिए पुलिस आधुनिकीकरण के लिए अन्य राज्यों के सफल मॉडल का अध्ययन कर कार्य योजना बनाने कहा गया है।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी से गृह मंत्री को अवगत कराया। डिप्टी सीएम शर्मा ने समीक्षा के दौरान नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष सेल बनाने की बात कही है। पुलिस, ड्रग कंट्रोलर एवं नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मध्य उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की और प्रो-एक्टिव पुलिसिंग करने साथ ही छोटी सी छोटी घटनाओं एवं अपराधों में कम से कम समय में कार्रवाई पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया की पूरी समय सारिणी तय कर समय-सीमा में नियुक्ति करने कहा। शर्मा ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द से जल्द विभाग के कर्मचारियों के आवास एवं अधोसंरचना के संबंध में कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed