फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   50 crore ransom demanded in the name of Bishnoi gang, threatened with dire consequences if not paid

सीजी: बिश्नोई गिरोह के नाम पर 50 करोड़ की फिरौती मांगी, नहीं दी तो अंजाम भुगतने की धमकी

Sun, 20 Sep 2026 02:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 20 Sep 2026 02:46 PM IST
सार

बिश्नोई गिरोह के नाम पर 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने कर्मचारी को फोन कर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
50 crore ransom demanded in the name of Bishnoi gang, threatened with dire consequences if not paid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में अज्ञात आरोपी ने बिश्नोई गिरोह के नाम पर ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। फोन करने वाले आरोपी ने ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को कॉल करके खुद को बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया। बातचीत में आरोपी ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लिया तथा 50 करोड़ रुपये देने की मांग रखी। आरोपी ने रकम न देने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी है। इस सूचना के सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


ढेबर परिवार के कर्मचारी को आए इस फोन में आरोपी ने खुद को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने एजाज ढेबर और अनवर ढेबर का नाम लेते हुए 50 करोड़ रुपये देने की मांग की। आरोपी ने रकम न मिलने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात कही। कर्मचारी ने कॉल की जानकारी तुरंत परिवार के सदस्यों को दी। परिवार ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन की बारीकी से पड़ताल
पुलिस टीम धमकी देने के लिए उपयोग किए गए मोबाइल नंबर और कॉल से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है। जांच अधिकारी कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने किस स्थान से फोन किया और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस टीम ढेबर परिवार के सदस्यों से बातचीत करके मामले की पूरी जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज कर जांच जारी
पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि करने में जुटे हैं कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या उसने गिरोह का नाम लेकर परिवार को डराने का प्रयास किया है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है और इसमें व्यक्तिगत रंजिश या अन्य विवादों की संभावना को भी शामिल किया गया है। रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ढेबर परिवार को धमकी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर केस दर्ज करके जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed