फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Deputy CM Sharma met soldier injured in IED blast

CG: आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान से मिले डिप्टी सीएम शर्मा, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब खात्मे की ओर

Tue, 13 Feb 2024 03:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 13 Feb 2024 03:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान की स्वास्थ्य जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Deputy CM Sharma met soldier injured in IED blast
आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान से मिले डिप्टी सीएम शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान की स्वास्थ्य जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मंत्री शर्मा ने घायल जवान पुनीत नेताम का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घायल जवान के परिवार जनों और उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है, आगे भी लड़ाई तेजी से होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारी पहली प्राथमिकता जवानों का स्वास्थ्य है इन जवानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा  हैं, उन्होंने कहा कि जवानों से बात करके उनकी हिम्मत देखकर इस समस्या के खात्मे का संकल्प और मजबूत हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed