फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: CM Vishnudev reached Shadani Darbar, said- center of spiritual power

Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने शदाणी दरबार पहुंचकर टेका माथा,कहा- अध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र है धाम

Tue, 26 Dec 2023 03:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 26 Dec 2023 03:52 PM IST
सार

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार पहुंचकर सबसे पहले संत सदाराम की समाधि पर जाकर माथा टेका और शदाणी दरबार में धुनी वाले महादेव साहेब की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: CM Vishnudev reached Shadani Darbar, said- center of spiritual power
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शदाणी शिरोमंडल और रायपुर सिंधी समाज ने स्वागत किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शदाणी दरबार तीर्थ पहुंचे। इस दौरान शदाणी शिरोमंडल और रायपुर सिंधी समाज की ओर से सीएम साय का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार पहुंचकर सबसे पहले संत सदाराम की समाधि पर जाकर माथा टेका और शदाणी दरबार में धुनी वाले महादेव साहेब की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि शदाणी दरबार अध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र है और जो भी यहां सच्चे मन से मत्था टेकता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। शदाणी दरबार के आशीर्वाद से ही मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। मैं यह प्रार्थना करता हूं कि शदाणी दरबार मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से चुनाव के समय की गई गारंटियों को शत-प्रतिशत पूरा कर प्रदेश की जनता के अटूट विश्वास पर खरा उतर सकूं। 
विज्ञापन


'हमारी कथनी-करनी समान'
उन्होंने कहा कि  25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि हमारी कथनी-करनी समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed