{"_id":"66ab3ced4e1af57c4001b21c","slug":"chhattisgarh-news-cm-vishnu-deo-sai-chief-minister-residence-visit-in-nava-raipur-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साय ने नवा रायपुर के मुख्यमंत्री निवास का किया दौरा: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साय ने नवा रायपुर के मुख्यमंत्री निवास का किया दौरा: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों ने कही ये बात
Thu, 01 Aug 2024 01:15 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:15 PM IST
सार
CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर के सेक्टर 24 स्थित नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का दौरा किया। इस दौरान नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।
विज्ञापन
सीएम साय ने नवा रायपुर के मुख्यमंत्री निवास का किया दौरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर के सेक्टर 24 स्थित नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का दौरा किया। इस दौरान नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नए सीएम हाउस परिसर का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर निवास कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सीएम साय को नक्शे के माध्यम से नए सीएम हाउस में हुए सभी निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और राहुल भगत मौजूद रहे।
आज बस्तर प्रवास पर सीएम साय
सीएम साय एक अगस्त को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर में राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण और महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दौपहर ढाई बजे जगदलपुर से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर वापस लौट आयेंगे।