{"_id":"65be42c6f16ad0465a07d016","slug":"chhattisgarh-news-ayushman-card-is-misused-then-hospital-will-be-in-trouble-government-issued-these-instruct-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: आयुष्मान कार्ड का किया गलत उपयोग तो हॉस्पिटलों की खैर नहीं, सरकार ने जारी किया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: आयुष्मान कार्ड का किया गलत उपयोग तो हॉस्पिटलों की खैर नहीं, सरकार ने जारी किया ये निर्देश
Sat, 03 Feb 2024 07:12 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:12 PM IST
सार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में आयुष्मान भारत के योजना के अंतर्गत अनुबंधित अस्पतालों की सतत मॉनिटरिंग की जाए। इसके लिए राज्य नोडल एजेंसी के स्तर पर रिक्त प्रशासकीय और तकनीकी पदों की भर्ती शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन
मंत्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि जिन अस्पतालों की ओर से योजना के विपरीत मरीजों से अतिरिक्त राशि लिए जाने की और अन्य अनियमितता संबंधी शिकायते प्राप्त होती है, उनकी नियमानुसार जांच कर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि योजना के अंतर्गत उपचार लेने वाले मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी, एमडी एनएचएम डॉ. जगदीश सोनकर, एमडी सीजीएमएससी पद्मिनी भोई साहू समेत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
राज्य शासन ने जारी किया बजट
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सतत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निजी और शासकीय अस्पतालों के क्लेम भुगतान के लिए राज्य शासन की ओर से तृतीय किश्त 247.50 करोड़ रुपये वित्त विभाग ने जारी कर दी है।