फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: Aman Singh becomes President Strategy in Adani Group

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 20 Apr 2024 01:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

Aman Singh: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: Aman Singh becomes President Strategy in Adani Group
अमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Aman Singh: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ग्रुप ने उन्हें एक बड़ा दायित्व सौंपा है। वो एक मई 2024 से अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वो ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी को सीधे रिपोर्ट करेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि उनकी नियुक्ति का मेल भी गौतम अडानी ने ही जारी किया है। ग्रुप की तरफ से एक अनाउंसमेंट में इस आशय की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


नए दायित्व पर उनका कार्य एक मई 2024 से प्रभावी होगा। अमन सिंह नवंबर 2022 में अडानी ग्रुप से सीबीसी के हेड और एपेक्स सदस्य के रुप में जुड़े थे। पेशे से सिविल सर्वेंट रहे अमन सिंह के कार्यकाल में भारत और विदेश में ब्रांड को बढ़ावा मिलने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी अमन सिंह छत्तीसगढ़ में रमन राज में एक प्रभावशाली ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे न केवल रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे बल्कि बायोटेक्नोलॉजी, आईटी विभाग के भी सचिव और छत्तीसगढ़ नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) के सीईओ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमुखी प्रतिभा के धनी सिंह की कार्य कुशलता और योग्यता ने छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने हाल ही में भोपाल के एमसीएटी से पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के अमन की ई-गवर्नेंस और ऊर्जा के क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। वो पांच साल तक आईआईटी-कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में भी रहे। उनकी पत्नी यास्मीन सिंह कथक नृत्यांगना हैं, जो रायगढ़ घराने का प्रतिनिधित्व करती हैं।

यहां देखें उनकी नियुक्ति को लेकर अडानी ग्रुप की ओर से जारी लेटर- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed