Chhattisgarh: क्सलियों ने दो वाहनों और एक मशीन में लगाई आग, कोई हताहत नहीं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र के तहत पडेरा और काकेकोरमा गांवों के बीच रविवार शाम को हुई घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां केबल बिछाने का काम चल रहा था तभी हथियारबंद उग्रवादियों का एक समूह पहुंचा और मजदूरों को काम रोकने के लिए धमकाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक निजी दूरसंचार कंपनी के लिए केबल बिछाने के काम में लगीं दो गाड़ियों व एक मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र के तहत पडेरा और काकेकोरमा गांवों के बीच रविवार शाम को हुई घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां केबल बिछाने का काम चल रहा था तभी हथियारबंद उग्रवादियों का एक समूह स्थल पर पहुंचा और मजदूरों को काम रोकने के लिए धमकाया।
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद नक्सलियों ने एक जेसीबी मशीन और दो पिक-अप वाहनों को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
नक्सलियों ने पहले भी विकास कार्यों को बाधित करने की कोशिश की है जिनमें सड़कों का निर्माण भी शामिल हैं। वे काम को रोकने के लिए सुरक्षा बलों पर हमले करते हैं और सड़कों, गाड़ियों और मशीनों को नुकसान पहुंचाते हैं।